बुरहानपुर :- मुस्लिम समाज का रमजान का पाक महीना चल रहा है रमजान के इस पाक महीने में जहां युवा - बुजुर्ग और बड़े रोजा व इबादत में मशगूल हैं, वहीं बच्चों में भी रोजा रखने का जज़्बा देखने को मिल रहा है। बुरहानपुर जिले के नेपानगर के मातापुर बाजार के व्यापारिक कॉलोनी में दो नन्हें भाइयों ने पहला रोजा रखकर सभी का दिल जीत लिया 7 साल के मोहम्मद मन्नान खोकर और 9 साल के फैजान खोकर ने पूरे उत्साह, सब्र और श्रद्धा के साथ अपना पहला रोजा रखा दोनों भाइयों ने दिनभर रोजा रखते हुए नमाज और इबादत भी की इफ्तार के समय बच्चों ने मस्जिद में सभी के साथ रोज़ा इफ्तार किया। रोजेदारों ने बच्चों के साथ मिलकर दुआ कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
मोहम्मद इकबाल
