Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

​राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्रपति संभाजीनगर में भव्य स्वागत, शेगांव के लिए हुईं रवाना :-NN81



​छत्रपति संभाजीनगर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह १०:१० बजे विशेष विमान से छत्रपति संभाजीनगर हवाई अड्डे पर पहुंचीं। विमानतल पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राष्ट्रपति की अगवानी की और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस संक्षिप्त दौरे के दौरान प्रशासन और शासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

​हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति के स्वागत के लिए राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री और जिले के पालक मंत्री संजय शिरसाट, महापौर समीर राजुरकर, सांसद डॉ. कल्याणराव काले, विधायक प्रदीप जायसवाल और अनुराधा चव्हाण मौजूद थे। प्रशासनिक अधिकारियों में विभागीय आयुक्त जितेंद्र पापळकर, जिलाधिकारी दिलीप स्वामी और पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया।

​विमानतल पर स्वागत स्वीकार करने के पश्चात, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल आचार्य देवव्रत भारतीय वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से बुलढाणा जिले के शेगांव में आयोजित निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर हवाई अड्डा परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes