खबर छत्तीसगढ़ बलरामपुर से है
न्यूज़ नेशन 81 टेलीविजन चैनल से_संवाददाता- लालबाबु जायसवाल_
बलरामपुर ज़िले के विकासखंड वाड्रफनगर अंतर्गत रघुनाथनगर की ग्राम पंचायत महेवा में
प्रदेश कोऑर्डिनेटर (मनरेगा बचाओ संग्राम) व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष आदरणीय
डॉ. जे.पी. श्रीवास्तव जी एवं ज़िला प्रभारी द्वितेंद्र मिश्रा,प्रदेश कांग्रेस सचिव रामदेव जगते ,
ज़िला अध्यक्ष बलरामपुर श्री हरिहर प्रसाद यादव जी की आतिथ्य व ब्लॉक अध्यक्ष देवनारायण मराबी जी अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ता विद्यासागर आयाम पूर्व अध्यक्ष मां महामाया शक्कर कारखाना केरता,राजेश जायसवाल(अधिवक्ता) पूर्व जनपद सदस्य,देवनारायण मरावी ब्लॉक अध्यक्ष,द्वितेंद्र मिश्रा जिला प्रभारी, डॉ. जे पी श्रीवास्तव प्रदेश समन्वयक , रामदेव जगते प्रदेश सचिव, हरिहर प्रसाद यादव ज़िला अध्यक्ष जी सभी ने उपस्थित जन किसान मजदूर लोगों से सीधे संवाद करते हुए
भाजपा सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलकर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)” किए जाने के फैसले पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।
उन्होंने कहा—
“मनरेगा सिर्फ़ एक योजना नहीं,
यह मज़दूर की पहचान है,
“नाम बदलने से सच नहीं बदलता,
काग़ज़ों से भूख नहीं मिटती,
जनता जानती है उसका हक़ क्या है,
और उसे छीनने की साज़िश भी समझती है।” नया योजना में 60 प्रतिशत केंद्र सरकार व 40 प्रतिशत राज्य सरकार के द्वारा काम के लिए राशि के प्रावधान पर बतलाया गया कि अधिकांश राज्य कर्ज में है। 40 प्रतिशत राशि कहा से राज्य लगा पाएगी। 125 दिन का काम भी केंद्र की सरकार नया योजना में उपलब्ध नहीं करा पाएगी। अभी तक 2014 से पूरे राज्य में लगभग 50% ही काम भाजपा सरकार उपलब्ध करा पाई है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाया गया। जिसका मजदूर किसानों ने विरोध किया।
वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि
कांग्रेस पार्टी इस फैसले को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं करेगी,
हमारी मोदी सरकार से माँग साफ़ है—
1. काम की गारंटी,मजदूर की गारंटी व जवाबदेही की गारंटी हो ।
2.मनरेगा में किए गए बदलाव की तत्काल वापसी हो।
3.न्यूनतम मजदूरी 400 रुपए हो।
4. काम के संवैधानिक अधिकार की पूर्ण बहाली हो।
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में अभी भी लाखों किसानों का धान खरीदी का तिथि बढ़ाते हुए टोकन जारी किया जाए,जबरदस्ती किसानों का रकबा समर्पण न कर पूरा का पूरा धान खरीदने की कार्यवाही विष्णुदेव सरकार करे।अन्यथा कांग्रेस पार्टी मजदूर किसानों के हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रखेगी। कार्यक्रम में श्री नवीन जायसवाल जी प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग श्री नंदलाल श्यामले जी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, श्री अमित यादव जी पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष, श्री विनय जायसवाल जी,ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस, श्रीअंकित पटेल जी पूर्व नगर अध्यक्ष वाड्रफनगर,श्रीसुरेश जायसवाल पूर्व उपाध्यक्ष युका मंडल अध्यक्ष श्रीजनार्दन पटेल जी(जनकपुर),श्रीचंद्रशेखर यादव जी(पशुपतिपुर), श्री इसफाख खान जी श्री अजय यादव जी, (कोषाध्यक्ष), गणेश गुप्ता ,समसुद्दीन अंसारी,सेक्टर प्रभारी ,बूथ अध्यक्ष अंजनी पटेल, अनिल नेताम,हेमंत सरजाल, राशीद अंसारी,सुरेंद्र बीयार,राजेश पटेल,राजेंद्र साय अगरिया पूर्व सरपंच,देवी सोनम सिंह पूर्व अध्यक्ष सरपंच संघ जनपद पंचायत वाड्रफ़नगर,प्रियंका पटेल,अनीता पोर्ते,राजेंद्र कुशवाहा,उदय यादव,दीपक यादव,सूरजलाल पटेल, उजोग पटेल,धर्मेंद्र करियाम,गोबिंद पटेल,गुलाम हुसैन,दिलीप करियाम,रितेश पटेल, हीरालाल वर्मा, हीरालाल ओईके, जसवंत रजक,संजय पटेल,लक्ष्मी प्रजापति,बालगोविंद टेकाम,अवधेश ठाकुर,रामसागर ,राजेश, प्रफुल,सुरेंद्र पटेल,सहित कई मजदूर,किसान,युवा,महिला,उपस्थित रहे।
