Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

राज मिस्त्री की मजदूरी हड़पने का आरोप, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी: NN81

 


अमरोहा। जनपद के थाना गजरौला क्षेत्र से एक राज मिस्त्री द्वारा मजदूरी का भुगतान न मिलने और धमकी दिए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। मोहल्ला सुल्तान नगर निवासी दमोदर पुत्र बुध प्रकाश ने आरोप लगाया है कि मकान निर्माण का कार्य पूरा करने के बावजूद विपक्षी द्वारा उसकी मेहनत की कमाई हड़प ली गई है।


पीड़ित दमोदर पेशे से राज मिस्त्री है और मकान निर्माण का कार्य करता है। उसके अनुसार, करीब छह माह पूर्व ग्राम छौया निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र (नाम अस्पष्ट) के साथ उसके मकान निर्माण का लिखित अनुबंध हुआ था, जिसमें मजदूरी की दर 105 रुपये प्रति वर्ग फीट तय की गई थी। दमोदर ने कुल 2200 वर्ग फीट निर्माण कार्य पूर्ण किया, जिसकी कुल मजदूरी 2 लाख 31 हजार रुपये बनती है।


पीड़ित का कहना है कि विपक्षी द्वारा अब तक केवल 1 लाख 45 हजार रुपये का भुगतान किया गया है, जबकि 86 हजार रुपये आज भी बकाया हैं। कार्य पूरा करने के लिए दमोदर ने 8 मजदूर और 3 मिस्त्री लगाए थे, लेकिन भुगतान न होने के कारण सभी मजदूर उससे बार-बार पैसे की मांग कर रहे हैं, जिससे वह मानसिक तनाव में है।


आरोप है कि जब भी दमोदर अपने बकाया पैसे मांगने जाता है, तो राजेन्द्र सिंह गाली-गलौज करता है और पैसे देने से साफ इनकार कर देता है। पीड़ित के अनुसार, 7 फरवरी 2026 को शाम करीब 6 बजे जब वह चोपला स्थित विपक्षी के बेटे छोटू की दुकान पर अपने पैसे मांगने गया, तो छोटू और राजेन्द्र सिंह ने उसके साथ अभद्र गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि कहा गया कि अगर दोबारा पैसे मांगने आया तो जान से मार दूंगा।


पीड़ित का कहना है कि इस घटना के बाद वह भयभीत है और लगातार मजदूरों के दबाव में आकर अत्यधिक परेशान हो रहा है। उसने बताया कि विपक्षी पहले भी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे चुका है। इस संबंध में पीड़ित ने थाना गजरौला में जाकर तथा जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।


पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विपक्षी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने और उसकी बकाया मजदूरी दिलाए जाने की मांग की है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes