Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

श्याम भक्ति में डूबा सहाड़ा क्षेत्र, बाडीया ठाकुर जी का चीड़ खेड़ा में भव्य पावणा, गूंजे जयकार: NN81


भीलवाड़ा जिले के सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में श्याम भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बाडीया ठाकुर जी श्याम के भव्य पावणा कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। ठाकुर जी की लीला और श्रद्धालुओं की आस्था का ऐसा संगम बना कि हर ओर “जय श्री श्याम” के जयकारे गूंज उठे।

जानकारी के अनुसार, बाडीया ठाकुर जी को आज बाडीया गांव से भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों के साथ बड़े ही धूमधाम से चीड़ खेड़ा लाया गया। ठाकुर जी को यहां श्रद्धालु रोशन जाट के निवास पर पावणा (विशेष अतिथि) के रूप में विराजमान कराया गया।

ठाकुर जी के आगमन पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। जैसे ही ठाकुर जी की झांकी गांव में पहुंची, भक्तों ने नाचते-गाते हुए जोरदार जयकारों के साथ माहौल को पूरी तरह श्याममय बना दिया।

गांव में ठाकुर जी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं और युवाओं ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं और देर रात तक भजन-कीर्तन का सिलसिला चलता रहा। ग्रामीणों का कहना है कि ठाकुर जी का गांव में आगमन सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है, जिससे गांव में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है।

इस आयोजन में आसपास के कई गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे कार्यक्रम का स्वरूप और भी विराट नजर आया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और गांव में एक तरह से धार्मिक उत्सव जैसा माहौल बन गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes