Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ब्रह्मलीन हिन्दू वीर राधेश्याम जी जाट की पुण्यतिथि पर सात कन्याओं का निःशुल्क विवाह समारोह , 11 फरवरी को आयोजन: NN81

 

लोकेशन कन्नौद

संवाददाता मधुर अग्रवाल 


क्षेत्र में सामाजिक सरोकार की मिसाल प्रस्तुत करते हुए ब्रह्मलीन हिंदू वीर स्व. राधेश्याम जी जाट की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर निःशुल्क सात कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन 11 फरवरी 2026 (बुधवार) को संपन्न होगा।

समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री आशीष जी शर्मा रहेंगे,

कार्यक्रम के अंतर्गत स्नेहभोज (भंडारा) का आयोजन सुबह 11 बजे से आगंतुकों के आगमन तक किया जाएगा। इस अवसर पर समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, सातों जोड़ों की बारात एवं स्व. श्री राधेश्याम जी जाट की गौरव यात्रा 11 फरवरी को सुबह 10 बजे, निमखेड़ा से प्रारंभ होकर हॉस्पिटल परिसर गादिया तक गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी।

इस पुण्य अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक संगठन, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणों के शामिल होंगे आयोजन समिति  संस्था “राधे” द्वारा क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes