ग्राम बिसोनी में सामाजिक मुद्दों पर बैठक आयोजित
ग्राम बिसोनी में सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श, संगठन सशक्त बनाने पर जोर
भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के जिला अध्यक्ष भागवत साहू के तत्वाधान में ग्राम बिसोनी में सामाजिक विषयों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की वर्तमान परिस्थितियों, संगठन की मजबूती, युवा सहभागिता तथा आपसी समन्वय बढ़ाने जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष भागवत साहू ने समाज की एकता को सर्वोपरि बताते हुए सभी सदस्यों से संगठित रूप से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास और सम्मान के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में पन्नालाल साहू (झकलाय), धनराज साहू (झकलाय), मनोहर साहू (हाथी घाट), हरिओम साहू (बिसोनी कला), सुरेंद्र कुमार साहू (छिदगांव), नंदकिशोर साहू (छिदगांव), ओम प्रकाश साहू (नसरुल्लागंज), रमेश चंद्र साहू (पांचोर), रेवाशंकर साहू (पांचोर), रामकृष्ण साहू (छिदगांव), संतोष साहू (झकलाय), मुकेश कुमार साहू (दिगवाड़), अंकित कुमार साहू (सैगोनिया), महेश कुमार साहू (नारायणपुर), धर्मेंद्र साहू (छिदगांव), मनोज साहू (कन्नौद), रमेश साहू (झकलाय), राजाराम साहू (थुआ), मुकेश कुमार साहू (चकल्दी), सुरेश कुमार साहू (तीखड़), महेश कुमार साहू (झकलाय), ओम प्रकाश साहू (बकतरा), रामकृष्ण साहू (सोयत) एवं दिलीप कुमार साहू (मुहारी) शामिल रहे।
बैठक के अंत में समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
ओमप्रकाश साहू नर्मदापुरम
