Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का हुआ शुभारंभ: NN81

 

नौरोजाबाद/उमरिया।

उमरिया जिले के जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम पंचायत नरवार ( 29) स्थित मां काली मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन का आयोजन युवा उत्सव समिति द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-पाठ एवं कन्या पूजन से की गई। इसके उपरांत दोपहर लगभग 2 बजे मां काली मंदिर प्रांगण से कलश शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा श्री गणेश मंदिर, श्री हनुमान मंदिर सहित ग्राम के विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री सिद्ध आश्रम एवं मुख्य मार्ग से होकर खेर माता प्रांगण पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात कलश शोभायात्रा पुनः मां काली मंदिर प्रांगण पहुंची।

कलश स्थापना के बाद श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ आरती के साथ हुआ। कथा का वाचन वृंदावन धाम से पधारे कथावाचक कृपालु महाराज त्रिपाठी जी द्वारा किया जा रहा है, जो अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का रसपान कराएंगे।

कथा का समय प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक मूल पाठ तथा दोपहर 1:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक कथा वाचन निर्धारित है। श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन 4 फरवरी से 11 फरवरी तक किया जाएगा, जिसका समापन विशाल भंडारे के साथ होगा।

कलश शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में मात्र शक्तियां श्रद्धालु -पुरुषों की उपस्थिति रही। वहीं दूर-दूर से श्रद्धालु कथा स्थल पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।

रिपोर्ट: मदनलाल बर्मन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes