अमरोहा। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव मीरा सराय में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ मिलने के बाद परिवार मकान निर्माण की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान सामान रखने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
मारपीट के दौरान हुई धक्का-मुक्की में एक युवक जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला एक ही परिवार से जुड़ा होने के कारण समझौते के लिए पंचायत बैठ गई। पंचायत में एक जनप्रतिनिधि का बेटा भी पहुंचा और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर राजी कर लिया गया।
समझौता होने के बाद पीड़ित पक्ष शव को सुपुर्दे खाक करने की तैयारी कर रहा था, लेकिन शाम के समय पुलिस गांव पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बाईट नौगांवा सीओ अबधभांन सिंह भदोरिया
