Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कटगांव के ग्रामीणो ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को हटाने महिला बाल विकास विभाग में सौंपा ज्ञापन...: NN81

 

लोकेशन- कोयलीबेड़ा( छत्तीसगढ़)

सवांददाता- हेमन्त उसेन्डी


कोयलीबेड़ा मुख्यालय से महज 7-8 किलो मीटर दुर ग्राम पंचायत कामतेड़ा के आश्रित ग्राम कटगांव के ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को हटाने की मांग की है। इसके लिए   ग्राम पंचायत प्रस्ताव का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पूर्व मे दिनांक 15-12-2025 को समझाइश देने के उपरान्त उसका व्यवहार मे सुधार नही आया पूर्व की सुचना अनुसार कार्यालय ग्राम पंचायत कामतेड़ा के सरपंच कमलूराम मण्डावी के अध्यक्षता में सामान्य बैठक के लिए आहुत किया गया। जिसमें उपस्थित वार्ड पंचों के समक्ष आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रमीला नरेटी के कार्यशैली से ग्रामीण परेशान होने के कारण एवं पूर्व में भी पंचायत स्तर से समझईस दी गई थी। परन्तु किसी प्रकार का सुधार नही होने के कारण बैठक में विस्तृत चर्चा किया गया।चर्चा -उपरांत उपस्थित सदस्यों के द्वारा उनको आंगनबाड़ी केन्द्र कटगांव से हटाने का प्रस्ताव सर्व सहमति से पारित किया गया। ग्रामीणो ने महिला बाल विकास अधिकारी कोयलीबेडा तत्काल कार्यकर्ता को हटाने की मांग की है।19 जनवरी 2026 को भी ग्रामवासियो ने महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी को आंगनबाडी कार्यकर्ता को हटाने आवेदन  दिया गया था जिसमे आज तक इसका कोई निराकरण विभाग के द्वारा नही किया गया इससे ग्रामीणो कापी परेशान है l इस दौरान कन्हैया लाल,पन्नुलाल, देवलाल, बिरसिंह, जेठू राम,श्यामसिंह मानकी बाई, यशोदा,सुकारोबाई, बिमला, सुनिता, दुर्गेश, श्यामसुन्दर, मनित, मेहरू, सुक्कू राम, रामूराम, देवलूराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।


वर्जन- महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी कोयलीबेड़ा जागेश्वर पारते का कथन है कि जांच प्रक्रिया में जैसा जैसा रिपोर्ट मिलेगा उसके हिसाब से कार्यवाही करने की बात कहां

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes