अमरोहा। कोतवाली हसनपुर क्षेत्र के ग्राम मनौटा में बच्चों को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम मनौटा निवासी सीनू ने कोतवाली हसनपुर में दी गई तहरीर में बताया कि बीती 1 फरवरी की शाम करीब पांच बजे बच्चों को लेकर हुए विवाद में उनकी पत्नी नीतू और पड़ोसी शीतल के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान शीतल के पति अनमोल ने डंडे से नीतू के माथे पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। वहीं शीतल की सास वीरो पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में नीतू के माथे सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और
