Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बिछिया में जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : पुलिस की घेराबंदी में 7 जुआरी धराए, नकदी- मोबाइल सहित लग्जरी कारें भी की गईं जब्त: NN81

 

न्यूज़ नेशन 81 . 

 संवाददाता गजेंद्र पटेल l

 लोकेशन जिला मंडला  l

  मंडला जिले में अवैध जुए के कारोबार पर नकेल कसते हुए पुलिस ने बिछिया थाना क्षेत्र के ग्राम फोंक सिझौरा में बड़ी कार्रवाई की है। देर रात की गई इस कार्रवाई मे  पुलिस ने जुआ खेलते हुए 7 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है,जबकि 4 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए है l 

दरअसल गत रात्रि भुआ बिछिया क्षेत्र मे पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम फोँख सिझौरा में उमेश राय उर्फ मुनिया के घर पर बड़ी रकम दांव पर लगाकर जुआ खेला जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उप पुलिस अधीक्षक सतीश चतुर्वेदी (प्रभारी एसडीओपी बिछिया) के निर्देशन में चार टीमों का गठन किया गया। चारों ओर से घेराबंदी कर पुलिस ने जुए के अड्डे पर एक साथ कार्रवाई की l 


ये आरोपी हुए गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से वैभव मिश्रा निवासी बिछिया, संजय चौकसे निवासी बरगी, आनंद बंदेवार निवासी बम्हनी, राजेश खमपरिया निवासी बरगी, फरीद अली निवासी परवाडा, सचिन उद्दे निवासी बम्हनी बंजर तथा राजकुमार उर्फ राजा निवासी अंजनिया को जुआ खेलते हुए पकड़ा।


चार आरोपी फरार 

कार्रवाई के दौरान अतुल कटारे, महेश बंजारा, अलाल कसार और उमेश राय उर्फ मुनिया मौके से फरार हो गए। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश तेज कर दी है।


लाखों की संपत्ति जब्त

पुलिस ने जुए के अड्डे से 3 लाख 21 हजार 200 रुपये नकद, 8 मोबाइल फोन और 3 चारपहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 19 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 49 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 


कार्रवाई में ये रहे शामिल


इस सफल कार्रवाई में डीएसपी सतीश चतुर्वेदी के साथ निरीक्षक रंजीत सिंह सैयाम, निरीक्षक ममता परस्ते, निरीक्षक गिरीश करवेती, निरीक्षक जयसिंह यादव, सहायक उपनिरीक्षक बालमुकुंद चौरसिया, सुरेश विजयवार, भूमेश्वर, जगदीश सैयाम सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes