Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

माचलपुर पुलिस द्वारा बड़ी एनडीपीएस कार्यवाही, 05 करोड़ रुपये मूल्य का अवैध मादक पदार्थ निर्माण में प्रयुक्त कैमिकल जप्त: NN81

 



* लोकेशन राजगढ़ से पवन अहिरवाल की रिपोर्ट *


पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) खिलचीपुर श्री डी.वी.एस. नागर के पर्यवेक्षण में माचलपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।


दिनांक 07.02.2026 को थाना माचलपुर में पदस्थ उप निरीक्षक श्री गुड्डू कुशवाह को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम आदमपुरा के जंगल क्षेत्र में खेत में बनी खंती में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अवैध मादक पदार्थ (एमडी ड्रग्स) निर्माण में प्रयुक्त कैमिकल ड्रमों में छिपाकर फेंका गया है।


सूचना की तस्दीक एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर साक्षियों की उपस्थिति में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान खंती में 05 नीले रंग के ड्रम मिले, जिनमें प्लास्टिक की पन्नियों में भरा हुआ सफेद रंग का क्रिस्टल जैसा कैमिकल पाउडर पाया गया, जिससे तीव्र एवं कसैली गंध आ रही थी।


प्रारंभिक परीक्षण एवं अनुभव के आधार पर उक्त पदार्थ एमडी ड्रग्स (मादक पदार्थ) निर्माण में प्रयुक्त कैमिकल होना पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे से तौल करने पर ड्रमों सहित कुल वजन 266.9 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 05 करोड़ रुपये है।


उक्त संपूर्ण मादक पदार्थ को विधिवत सीलबंद कर, साक्षियों की उपस्थिति में जप्त किया गया। कार्यवाही की वीडियोग्राफी कराई गई तथा जप्तशुदा माल को सुरक्षित रूप से मालखाने में जमा किया गया।


इस संबंध में थाना माचलपुर में अपराध क्रमांक 35/2026, धारा 30 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है तथा अवैध मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के संबंध में गहन जांच जारी है।


👉 माचलपुर पुलिस की यह कार्यवाही अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई का उदाहरण है।


— माचलपुर पुलिस, जिला राजगढ़

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes