लोकेशन - लिधौरा म.प्र.
संवाददाता - अंकित सिंह राजपूत
बुंदेलखंड के पूज्य गुरुदेव श्री रावतपुरा सरकार के सानिध्य में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर एक भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन मातृ धाम छिपरी में हो रहा है, जो टीकमगढ़ जिले में स्थित है जो बुंदेलखंड का एक प्रसिद्ध अध्यात्मिक केंद्र है। इस सप्त दिवसीय कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से भक्त पधारेंगे, जिनकी संख्या लगभग 5 लाख से 7 लाख होगी
इस आयोजन का मुख्य आकर्षण का केंद्र पहाड़ी के बीचों बीच स्थित भगवान शिव की भव्य 108 फीट ऊंची प्रतिमा होगी,
इस भव्य आयोजन को लेकर आसपास के क्षेत्र सहित पूरे बुंदेलखंड में उत्साह का माहौल बना हुआ है। इसके साथ साथ
प्रतिदिन दिन में भागवत महापुराण कथा पीतांबरा दीदी के मुखारविंद से रसपान करेंगे इसके साथ ही प्रतिदिन महा रुद्राभिषेक भी होगा एवम शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगे जिसमें हर दिन अलग-अलग सांस्कृतिक और भजनों के कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर रोज शाम 7:00 बजे से लोक कला से रंगा रंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा,
14 फरवरी मशहूर भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा अपनी बुलंद आवाज में भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। तथा
15 फरवरी को इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन अपनी जादुई प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लेंगे।
बुंदेलखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल और पूज्य महाराज श्री की जन्मस्थली मातृधाम छिपरी में इस साल महाशिवरात्रि का पर्व बेहद भव्य होने जा रहा है। यहां सात दिवसीय 'महाशिवरात्रि महोत्सव' का आयोजन छिपरी स्थित मां शारदा की पहाड़ी पर आयोजित होगा। यहां दो साल पहले ही भगवान सदाशिव की विशाल 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। पूज्य महाराज श्री रावतपुरा सरकार की जन्म स्थली होने के कारण यह स्थान तीर्थ का रूप लेता जा रहा है।
