Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मारपीट के दौरान युवक की मौत में दो सगे भाईयों समेत पांच पर गैर इरदातन हत्या का मुकदमा: NN81

 


-अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव मीरा सराय में बुधवार सुबह 

की है घटना, मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुआ था विवाद


-पोस्टमार्टम में मौत का कारण आया हार्ट अटैक, समझौते के लिए तीन दिन चली पंचायत बेनतीजा उठी


अमरोहा, संवाददाता।

दो पक्षों में मारपीट के दौरान हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कुनबे के ही दो सगे भाईयों समेत पांच लोगों खिलाफ गैर इरदातन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक होना बताया गया है लेकिन मृतक के परिजनों का आरोप है कि झगड़े में आरोपियों ने पीट-पीटकर हत्या की है, बीते तीन दिन से दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी चल रही थी लेकिन आखिर में समझौता नहीं हो सका।


घटना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव मीरा सराय की थी। यहां पर 48 वर्षीय जुल्फिकार का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा बच्चे भी हैं। बुधवार सुबह जुल्फिकार  गांव में ही अपना प्लॉट बनाने के लिए बुनियाद की खुदाई करवा रहे थे। उसी दौरान कुनबे के शेर अली, अनस, आयशा ने वहां पहुंचकर हंगामा कर दिया था। मारपीट के दौरान आरसीसी सड़क पर गिरकर घायल जुल्फिकार की मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। उसी दिन से दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे थे, एक जनप्रतिनिधि के बेटे ने भी गांव पहुंचकर दोनों पक्षों में बातचीत कराई थी लेकिन समझौते की कोशिशें नाकाम रहीं। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जुल्फिकार की मौत का कारण हार्ट अटैक होना बताया गया।


 सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जुल्फिकार की मौत का कारण हार्ट अटैक आया है। मामले में जुल्फिकार के मुरादाबाद जिले के छजलैट थाना क्षेत्र के गांव कुंडामीरपुर निवासी साले अशरफ ने शेर अली, अनस, आयशा, शेर अली के तहेरे भाई इंतजार और बहनोई छिद्दू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की गहनता से जांच की जांच की जा रही है, आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes