Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापू नगर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन : NN81

 

न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली

 भीलवाड़ा : पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापू नगर में पीएम श्री गतिविधियों में जेंडर इक्वलिटी के अंतर्गत चल रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण  के दौरान आज भीलवाड़ा की कालिका पेट्रोलिंग की कमांडो  राजकुमारी चौधरी द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न व्यावहारिक उपाय की जानकारी दी। संस्था प्रधान श्रीमती सुनीता नानकानी ने बताया कि चार सप्ताह के इस आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम सप्ताह में आज छात्राओं को राजकुमारी चौधरी ने  विभिन्न  परस्थितियों में स्वयं को किस तरह संयमित रखें तथा अपने सामान्य साधनों को किस तरह हथियार की तरह उपयोग में लेकर स्वयं को विषम परिस्थितियों से बचाए रखने का प्रायोगिक प्रदर्शन भी किया । शारीरिक शिक्षक एवं इस आत्मरक्षा प्रशिक्षण कैंप की प्रभारी  पुष्पा अग्रवाल के अनुसार इस प्रशिक्षण से छात्राओ में  साहस और आत्मविश्वास उत्पन्न होगा और वह भविष्य की विकट परिस्थितियों के लिए स्वयं को तैयार कर सकेंगे कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता  एम कोडिश ने किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes