Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पवई रेंज ऑफिसर के कैमरे में कैद हुआ बार-हेडेड गूज, दक्षिण पन्ना में दिखी प्रवासी पक्षी की दुर्लभ मौजूदगी: NN81

 

रोशनी आनंद वि. सिंह पन्ना-

कम ऑक्सीजन में भी लंबी दूरी तय करने की अद्भुत क्षमता

दुनिया के सबसे ऊंची उड़ान भरने वाले पक्षियों में शामिल

दक्षिण पन्ना वनमण्डल अंतर्गत पवई रेंज के सुनेही बीट में पवई रेंज ऑफिसर नितेश पटेल द्वारा बार-हेडेड गूज (Bar-headed Goose) का अवलोकन एवं फोटोग्राफी की गई। इस पक्षी की उपस्थिति क्षेत्र की आर्द्रभूमियों की पारिस्थितिक महत्ता को दर्शाती है और यह संकेत देती है कि यहां का प्राकृतिक आवास प्रवासी पक्षियों के लिए अनुकूल बना हुआ है। वन विभाग द्वारा इस तरह के दुर्लभ पक्षियों के संरक्षण एवं निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


बार-हेडेड गूज विश्व के सबसे ऊंची उड़ान भरने वाले पक्षियों में गिनी जाती है, जो मध्य एशिया और तिब्बत क्षेत्र से हजारों किलोमीटर की यात्रा कर भारत की आर्द्रभूमियों तक पहुंचती है। यह पक्षी हिमालय के ऊपर अत्यधिक ऊंचाई पर कम ऑक्सीजन वाले वातावरण में भी उड़ान भरने की अद्भुत क्षमता रखता है। इसकी मौजूदगी न केवल जैवविविधता की समृद्धि को दर्शाती है, बल्कि जलाशयों की स्वच्छता और सुरक्षित आवास की स्थिति का भी सकारात्मक संकेत मानी जाती है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes