Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

स्वच्छता के जनक संतशिरोमणी गाडगे महराज की जयंती पर राम धुनी के साथ धोबी समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा :-NN81

 


 धमधा -  झेरिया धोबी समाज धमधा द्वारा संत गाडगे महाराज की जयंती बड़े धूम धाम से मनाई गई धोबी समाज द्वारा आज अनेक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए 

कार्यक्रम की शुरुआत शोभायात्रा से हुई जिसमें बड़ी संख्या में धोबी समाज के लोग मौजूद रहे वही महिलाओं द्वारा कलश उठा कर शोभायात्रा में शामिल हुए, आज पूरे दिन सामाजिक भवन में अनेक कार्यक्रम आयोजित हुवे जिसमें समाज के लोग जो किसी भी क्षेत्र में प्रतिभावान है उनका सम्मान किया गया, भोजन की व्यवस्था भी रही ! 


शोभायात्रा की खाश बात रही यात्रा के दौरान सामाजिक बंधुओं ने यात्रा के सामने झाड़ू से रोड को साफ करते नजर आए  


समाज के लोगों ने बताया गाडगे महाराज का जन्म महाराष्ट्र में धोबी समाज में हुआ है यह सफाई स्वच्छता अभियान गाडगे महाराज के द्वारा ही चालू किया गया है सफाई स्वच्छता का जनक है गाडगे महाराज 


इसी कारण साफ सफाई स्वच्छता हमारे  समाज से जुड़ा है धोबी समाज के द्वारा 23 तारीख को संत गाडगे जयंती पर हर जगह समाज द्वारा जयंती मनाया जाता है और दिन भर अनेक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है

संवाददाता - पारस ताम्रकार 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes