मुस्लिम समुदाय के माह ए रमजान एवं शिव जयंती निमित्त 18 फरवरी 2026 को शाम 5:00 बजे से 5:30 तक शिवाजी नगर पुलिस थाने में मिटिंग का आयोजन किया गया था इस अवसर पुलिस प्रशासन की ओर से जिला पुलिस अधीक्षक निलेश तांबे , अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक खामगांव श्रेणिक लोढ़ा, उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रदीप पाटील , खामगांव शहर पुलिस स्टेशन के थानेदार रामकृष्ण पवार शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के थानेदार अहिरकर , खामगांव ग्रामीण पुलिस स्टेशन के थानेदार तथा अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता तथा प्रभाग नंबर 2 की नवनिर्वाचित नगर सेविका हज्जन नसीम बानो के पुत्र शोहरत खान , मोहम्मद अनीस जमादार पवन गरड़ , विजय उगले , संतु थानवी मंगेश इंगले आदि प्रमुखता से उपस्थित थे कई वर्षों से खामगांव शहर में सभी मान्यवर शांति एवं भाईचारा बरकरार रखने के प्रयास में सफल रहे हैं विशेष रूप से पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रत्येक समाज के त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस का बंदोबस्त लगाया जाता है
यह बहुत ही सराहनीय बात है शिवाजी नगर पुलिस थाने में मीटिंग के पश्चात सभी लोगों ने तथा पुलिस प्रशासन के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने रूट मार्च निकाला इस रूट मार्च में उपरोक्त मान्यवर के साथ-साथ जिला पुलिस अधीक्षक निलेश तांबे , श्रेणिक लोढ़ा , रामकृष्ण पवार , अहिरकर आदि ने सुटाल पुरा , बोरीपुरा , शिवाजी बेस , दाल फैल , मस्तान चौक , जूना फैल , निर्मल ट्रेनिंग , शिवाजी नगर तक पुलिस रूट मार्च किया
मोहम्मद फारूक खामगांव
