Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भारत कॉटनेट 2026 में राजस्थान के मुख्य सचिव का प्रेरणादायक संबोधन :-NN81



कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन टेक्सटाइल इंडस्ट्री (CITI) एवं CITI-कॉटन डेवलपमेंट एंड रिसर्च एसोसिएशन (CITI-CDRA) द्वारा आयोजित “भारत कॉटनेट 2026” कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के माननीय मुख्य सचिव श्री श्रीनिवास वोरुगंटी ने सहभागिता कर महत्वपूर्ण संबोधन दिया।

मुख्य सचिव श्री वोरुगंटी ने अपने वक्तव्य में प्रदेश एवं देश में कपास उत्पादन को अधिक मजबूत, टिकाऊ तथा गुणवत्ता आधारित बनाने की दिशा में सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों की आय वृद्धि, बेहतर उत्पादन प्रणाली तथा टेक्सटाइल उद्योग को सशक्त बनाने हेतु समन्वित कार्य की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित किसानों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों के लिए उनका मार्गदर्शन अत्यंत प्रेरणादायक रहा।

CITI एवं CITI-CDRA ने राजस्थान सरकार के सहयोग से भारत के कपास, वस्त्र एवं परिधान मूल्य श्रृंखला को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

यह आयोजन कपास क्षेत्र में सतत विकास, गुणवत्ता सुधार एवं किसान समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes