एकीकृत शाला मा वि इन्दौख विकासखंड महिदपुर जिला उज्जैन में कक्षा 8 वीं के विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह दिनांक 13/02/2026 को आयोजित किया गया ।
दीक्षांत समारोह के अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अतिथियों द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरण किये गये।
विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप संस्था के सेवानिवृत्त अध्यापक श्री प्रह्लाद जी माहेश्वरी व शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री विक्रमसिंह जी उपस्थित हुए।
संकुल- शा उ मा वि इन्दौख से श्री ओसवाल सर, श्री संजय जी खरत सर व श्री गौरव व्यास सर, संस्था के जनशिक्षक श्री कीर्ति कुमार पालीवाल, श्री ईश्वरसिंह राजपूत व श्री प्रह्लाद जी चौहान उपस्थित हुए।
शा प्रा वि नई बस्ती इन्दौख से श्रीमति अपेक्षा जनोलिया व श्री दीपक सर उपस्थित हुए।
मंच का संचालन श्री विष्णु व्यास सर ने किया।
संस्था प्रभारी श्री हेमंत शर्मा
द्वारा अतिथियों का हार माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।
श्री किशन सिलोरिया सर द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
संस्था के अन्य शिक्षक साथियों श्री भगवतीलाल शर्मा श्री भगवानसिंह परमार श्री सचिन कुमावत द्वारा समस्त कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
संवाददाता प्रदीप बैरागी तहसील झारड़ा
