Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

परिवहन विभाग स्कूल बसों का फिटनेस एवं सर्टिफिकेट चेक करें : कलेक्टर श्रीमती गर्ग :-NN81




जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न


मंदसौर 23 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सुशासन भवन स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने परिवहन विभाग एवं शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि नए शैक्षणिक सत्र में बिना फिटनेस प्रमाणपत्र एवं बिना आवश्यक अनुमति वाले कोई भी स्कूली वाहन संचालित नहीं किए जाएंगे। इस संबंध में सभी स्कूलों को आवश्यक निर्देश जारी करने के लिए कहा गया। उन्होंने स्कूली वाहनों के चालकों का पुलिस सत्यापन कराने तथा वाहनों के फिटनेस एवं दस्तावेज जांच के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए।


कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने के निर्देश दिए। एमपीआरडीसी विभाग को मुख्य मार्गों से अवैध कट बंद करने के लिए कहा गया।

नगर पालिका को पार्किंग स्थलों की मार्किंग कर उन्हें जीआईएस नक्शे पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। एमपीईबी विभाग को मॉडल रोड स्थित घंटाघर क्षेत्र में विद्युत सुरक्षा की दृष्टि से डीपी हटाने के निर्देश दिए गए।


इसके अतिरिक्त ग्राम आक्या बिका में मुख्य सड़क पर यातायात सुरक्षा की दृष्टि से रबर स्पीड ब्रेकर लगाने के निर्देश भी दिए गए।

 रिपोर्टर सत्यनारायण बैरागी  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes