बताया जा रहा मृतक सुनील मंडलोई पूंजापुरा की ओर से अपने गांव जा रहा था तभी शनिवार देर रात भिकुपुरा ओर रातातलाई में मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गया जिससे उसकी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
उदयनगर थाना प्रभारी चुन्नीलाल रायकवार ने बताया मामला शनिवार देर रात का हे थाने मे सूचना रविवार शाम को आई जिस पर थाना प्रभारी ने संज्ञान लेते हुए तुरंत घटना स्थल पर अपनी टीम के साथ पहुंचे और घटना स्थल की बारीकी से जाँच कर शव को उदयनगर सरकारी हॉस्पिटल पोस्टमार्दम के लिए भेजा गया
जहां पर समय ज्यादा होने के कारण सोमवार सुबह शव का पोस्टमॉर्डम किया जाएगा ।
उदयनगर थाना प्रभारी चुन्नीलाल रायकवार से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि मृतक सुनील पिता रामू मंडलोई निवासी मगरादेह बागली शादी समारोह से वापस अपने घर आ रहा था तभी ग्राम भिकूपरा ओर रातातलाई के बीच में बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह रोड़ से नीचे गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।
मोतिलाल गोयल तहसील उदयनगर जिला देवास मध्यप्रदेश
