अशोकनगर: कलेक्टर साकेत मालवीय के मार्गदर्शन में सीएमएचओ डॉ अलका त्रिवेदी के निर्देशनRBSK कार्यक्रम के अंतर्गत ऑपरेशन हुआ ,RBSK मेडिकल ऑफिसर डॉ सौरभ शर्मा ने बताया कि अशोकनगर जिले के ग्राम ककरुआ निवासी यशकुमार दांगी के 6 माह के पुत्र नमन दांगी की थमने वाली धड़कनों को आधुनिक चिकित्सा और सरकारी योजना ने फिर से नई रफ्तार दी। जन्मजात हृदय रोग (दिल में छेद) से जूझ रहे नमन का मुंबई के प्रसिद्ध अस्पताल में सफल ऑपरेशन किया गया। यह ऑपरेशन आरबीएसके कार्यक्रम के तहत करीब 3 लाख रुपए की सहायता राशि से संभव हो पाया है। नन्हीं सी जान नमन को नई जिंदगी मिलने के बाद परिवार में अब खुशी का माहौल है।
आरबीएसके (RBSK) बना नमन के लिए सुरक्षा कवच:
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के मेडिकल ऑफिसर डॉ. सौरभ शर्मा ने बताया कि नमन के दिल में छेद की समस्या थी, जिसके कारण उसका स्वास्थ्य लगातार गिर रहा था। आरबीएसके की टीम ने बच्चे की जांच की और उसे उच्च स्तरीय इलाज के लिए पहले भोपाल और फिर मुंबई के SRCC नारायण हेल्थ हॉस्पिटल रेफर किया। वहां विशेषज्ञों की टीम ने जटिल सर्जरी कर नमन को नई जिंदगी दी।
डॉ. सौरभ शर्मा के नेतृत्व में मिली सफलता:डॉ. शर्मा के प्रयासों से अब तक जिले के एक दर्जन से अधिक बच्चों के दिल के सफल ऑपरेशन कराए जा चुके हैं। नमन के पिता यशकुमार ने बताया कि आर्थिक स्थिति बेहतर न होने के कारण वे काफी परेशान थे, लेकिन इस योजना ने उनके बच्चे को फिर से मुस्कुराने का मौका दिया।
इनका कहना है:
हमारा उद्देश्य है कि जिले का कोई भी बच्चा धन के अभाव में इलाज से वंचित न रहे। नमन अब पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी धड़कनें सामान्य हैं। इससे पहले भी इस कार्यक्रम के तहत 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों के एक दर्जन से अधिक सफल हृदय ऑपरेशन कराए जा चुके हैं
Dinesh goswami ashok nagar
