नगर पालिका क्षेत्र के NH-30 रोड के पास भगत सिंह वार्ड क्रमांक 02 में नगर पालिका की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है।
जानकारी के अनुसार, नालियों की सफाई के दौरान मजबूत कंक्रीट ढक्कनों को तोड़कर मलबा निकाला जा रहा है, लेकिन कार्य के बाद ढक्कनों को पुनः व्यवस्थित नहीं किया गया। इसके चलते पूरी नाली खुली अवस्था में पड़ी हुई है, जिससे क्षेत्र में दुर्गंध और गंदगी फैल रही है।
क्षेत्र में बढ़ी समस्याएं:
तेज बदबू से व्यापारी और स्थानीय नागरिक परेशान
राहगीरों को आने-जाने में कठिनाई
खुले नालों में गिरने का खतरा (लोगों व जानवरों के लिए)
मच्छरों का प्रकोप, बीमारी फैलने की आशंका
दुर्घटना की संभावना लगातार बनी हुई
स्थानीय व्यापारियों और वार्डवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद शासन-प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। खुले नालों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
वार्डवासियों की मांग:
तत्काल नालियों के ढक्कन पुनः लगाए जाएं
सफाई कार्य को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से पूरा किया जाए
नियमित फॉगिंग कराई जाए
जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो
अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन कब तक इस समस्या पर संज्ञान लेता है और वार्डवासियों को राहत मिलती है या नहीं। फिलहाल क्षेत्र के लोग भय और असुविधा के बीच जीवन यापन करने को मजबूर हैं।
*जिला ब्यूरो चीफ प्रमोद कुमार नाग की रिपोर्ट।*
