Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

चारभुजा में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां तेज, 2 अप्रैल को कुंभलगढ़ दुर्ग पर होगा आयोजन :-NN81



चारभुजा गढ़बोर में आगामी 2 अप्रैल को आयोजित होने वाले हनुमान जन्मोत्सव को लेकर सर्व हिंदू समाज की तैयारी बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इससे पूर्व सर्व हिंदू समाज के पदाधिकारियों ने भगवान चारभुजा नाथ जी के समक्ष हनुमान जन्मोत्सव का पोस्टर विमोचन कर कार्यक्रम का विधिवत निमंत्रण दिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 2 अप्रैल को कुंभलगढ़ दुर्ग में आयोजित होने वाले हनुमान जन्मोत्सव को लेकर सभी समाजजनों को एकजुट होकर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। गांव-गांव जाकर हिंदू समाज से संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को


कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। समाज के प्रतिनिधियों ने हम सब एक हैं के भाव के साथ आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान धर्मचंद गुर्जर, किशनलाल गुर्जर, धनराज पंचोली, बद्रीलाल गुर्जर, रजनीश शर्मा, आशीष मेवाड़ा, राहुल टेलर, प्रभु गुर्जर, सत्यनारायण सेन, गिरीश दवे, नरेंद्र पटवारी, हितेश गुर्जर, सागर वैष्णव, विष्णुदास, लवी गुर्जर, चंद्रेश सेन, ओमप्रकाश पानेरी, जीवन टेलर, पवन गुर्जर, नम्रता दीदी सरगरा, काजू दीदी वैष्णव, धर्मचंद सेवक, भगवानलाल गुर्जर, नरेश गुर्जर, घीसालाल गुर्जर, धर्मचंद प्रजापत, शंकरलाल, हीरालाल गुर्जर सहित सर्व हिंदू समाज के कई पदाधिकारी एवं समाजजन मौजूद थे।

रिपोर्टर - मीठालाल गुर्जर 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes