Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

7 साल के दानिश सूफी ने रखा पहला रोजा :-NN81



 खरगोन कसरावद , मुस्लिम समाज का पवित्र महीना रमजान शुरू हो गया है रमजान के पवित्र महीने में मुस्लिम समाज के लोग  रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं सुबह की सेहरी के समय रोजे की शुरुआत की जाती है और शाम को इफ्तार के समय रोजा खोल लिया जाता है। इस्लाम का सबसे पवित्र महीना रमजान 19 फरवरी से शुरू हो चुका है इस्लामी कैलेंडर के 9 वे महीने को रमजान का महीना कहा जाता है इस महीने की शुरुआत चांद दिखने के बाद होती है रमजान के दौरान मुस्लिम लोग रोजा रख कर अल्लाह की इबादत करते हैं रमजान में मुस्लिम लोग रोजा रखने के लिए सुबह सूर्योदय से पहले ही सेहरी कर लेते है    

 जिसके बाद पूरे दिन भूखे प्यासे रहकर खुदा की इबादत करते हैं शाम को इफ्तार के समय रोजा खोल लिया जाता है । कसरावद शहर के सूफी मस्जिद मोहल्ला के 7 वर्षीय दानिश सूफ़ी पिता वासिक सूफ़ी के लड़के ने पहली बार रोजा रख कर खुदा की इबादत की पहला रोजा रखने पर  परिवार ने मुबारकबाद दी ।

खरगोन जिले से संवाददाता अजीज सूफी 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes