अमरोहा। शहर में अवैध मीट कटान की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को पुलिस ने नगर के मोहल्ला काली पगड़ी की ओर से प्लास्टिक के कट्टे में अवैध मांस लेकर जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हसीन, निवासी मोहल्ला इकरार नगर बताया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 22 किलो भैंसे का मांस बरामद किया। मामले में पुलिस ने हसीन के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत तथा संक्रमण फैलाने की आशंका को लेकर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया है। पुलिस अवैध मीट कटान पर सख्ती से कार्रवाई जारी रखे हुए है।
