Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भीलवाड़ा: एमजी अस्पताल के 200 से अधिक कर्मियों ने 181 पर दर्ज कराई सामूहिक शिकायत: NN81

 

, तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर भड़का आक्रोश

भीलवाड़ा = महात्मा गांधी चिकित्सालय में कार्यरत नर्सिंग, पैरामेडिकल एवं अन्य विभागों के कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। सोमवार को राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विरोध का अनूठा तरीका अपनाते हुए राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 पर एक साथ 200 से अधिक शिकायतें दर्ज कराकर सरकार तक अपनी पीड़ा पहुंचाई।

एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक फरीद मोहम्मद रंगरेज ने बताया कि अस्पताल प्रशासन द्वारा वेतन भुगतान में लगातार देरी की जा रही है, जिससे कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों को राशन, दूध, सब्जी सहित दैनिक जरूरतों के साथ बैंक की किस्तों का भुगतान करने के लिए भारी ब्याज पर कर्ज लेना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महात्मा गांधी चिकित्सालय में कार्यरत कर्मचारियों की यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। संगठन ने पहले भी कई बार प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर वेतन जारी करने की मांग की थी, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। हाल ही में मुख्य संरक्षक फरीद मोहम्मद रंगरेज एवं शहर अध्यक्ष लाल सिंह राठौड़ ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ को ज्ञापन सौंपकर इसे श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन बताया था।

इस अभियान के दौरान सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सुनील पोरवाल, सिराज खान, राजेश जोशी, रेहान अंसारी, हितेश लखारा, रामजस चौधरी सहित बड़ी संख्या में चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 181 पर शिकायत एवं प्रशासनिक वार्ता के बाद भी वेतन जारी नहीं किया गया, तो कर्मचारी कानूनी कार्रवाई और बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में यदि कार्य बहिष्कार या बड़ा आंदोलन होता है, तो इसकी समस्त जिम्मेदारी चिकित्सा विभाग और स्थानीय प्रशासन की होगी

न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes