गौरीफंटा खीरी।
पीयूष गुप्ता
यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे विशेष यातायात अभियान के तहत सोमवार को थाना गौरीफंटा पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस द्वारा चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान वाहन संख्या UP31T9938 को यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया। इसके अतिरिक्त 15 अन्य वाहनों के कैशलेस ई-चालान किए गए। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों एवं परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा आवश्यक वाहन दस्तावेज साथ रखने के लिए जागरूक भी किया गया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
