Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मां कर्मा जन्मोत्सव को लेकर हुई संपन्न बैठक 16 मार्च को मनाई जाएगी मां कर्मा जन्मोत्सव एवं नगर साहू समाज बकतरा में हुई नवनियुक्त अध्यक्ष की नियुक्ति :-NN81






    सीहोर जिले के बुधनी तहसील के अंतर्गत आने वाले समस्त वुधनी क्षेत्र में मां कर्मा जन्म उत्सव बड़े उत्साह एवं भक्ति पूर्ण मनाया जाएगा जिसे लेकर समस्त बुधनी क्षेत्र में इसकी संपूर्ण तैयारी की जा रही है जिसको लेकर एक सामूहिक बैठक बुलाई गई जिसमें समस्त समाज समूह उपस्थित रहा यह बैठक 10 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को बुलाई गई जिसमें मां कर्मा जन्मोत्सव को लेकर चर्चा हुई यह बैठक  बुधनी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बकतरा मे संपन्न हुई प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मां कर्मा जन्मोत्सव को लेकर कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा बनाई गई

  सर्व प्रथम मां कर्मा जी की आरती हुई सभी सामाजिक बंधुओ की उपस्थिति में नगर साहू समाज बकतरा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष की घोषणा हुई जिसमें सर्वसम्मति से राजेश साहू  को नगर अध्यक्ष बनाया गया उपाध्यक्ष  काली चरण साहू (सियागेहन वाले), सचिव  टीकाराम साहू , कोषाध्यक्ष   मनोहर लाल साहू , मीडिया प्रभारी  अनमोल साहू जी के नाम की घोषणा हुई कर्मा जन्मोत्सव प्रभारी कपिल साहू  को वनाया गया सभी सामाजिक बंधुओ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी बैठक का संचालन ओम प्रकाश साहू ने किया एवं आभार प्रकट हरिशंकर साहू द्वारा किया गया 

गजेंद्र भार्गव बुधनी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes