Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

1. तोड़फोड़ की कार्यवाही के समय कोई सक्षम अधिकारी अथवा अभियंता उपस्थित नहीं थे। :-NN81

 

दीपक राधेश्याम तिवारी निवासी सर्वे नंबर 2/3 चिंचोटी की संपत्ति जिसका मालमत्ता कर क्रमांक CN01/2560 है, प्रभाग जी क्षेत्र के अंतर्गत स्थित है। उक्त संपत्ति में केवल मरम्मत का कार्य किया जा रहा था। दिनांक:10/02/2026 को महानगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा उक्त मरम्मताधीन कक्ष को तोड़ दिया गया।

इस संबंध में निम्नलिखित तथ्य अत्यंत चिंताजनक हैं—

1. तोड़फोड़ की कार्यवाही के समय कोई सक्षम अधिकारी अथवा अभियंता उपस्थित नहीं थे।

2. किसी प्रकार का लिखित आदेश / नोटिस / ध्वस्तीकरण आदेश प्रस्तुत नहीं किया गया।

3. मुझे पूर्व में कोई कारण बताओ नोटिस अथवा सुनवाई का अवसर भी प्रदान नहीं किया गया।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि कृपया लिखित रूप में सूचित करने की कृपा करें कि—


1. उक्त कार्यवाही किस अधिनियम / नियम / धारा के अंतर्गत की गई?

2. ध्वस्तीकरण आदेश की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराई जाए।

3. संबंधित अधिकारी/अभियंता का नाम, पदनाम एवं आदेश की प्रति प्रदान की जाए।

4. बिना पूर्व सूचना कार्यवाही किए जाने का कारण स्पष्ट किया जाए।

कृपया उपरोक्त जानकारी मुझे लिखित रूप में उपलब्ध कराने की कृपा करें, अन्यथा मुझे विधिक कार्यवाही करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes