खरगोन
खरगोन जिले से संवाददाता अजीजसूफी
अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ जलखां से कई गांवों का दौरा,
किसानों की समस्याएं मौके पर सुनीं
खरगोन/31 जनवरी 2026/, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, पूर्व कृषि मंत्री एवं कसरावद विधायक सचिन यादव ने शुक्रवार को कसरावद विधानसभा क्षेत्र में बलकवाड़ा उद्वहन सिंचाई योजना (पीएच-1) के कमांड क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणजनों के साथ योजना की प्रगति, जल आपूर्ति की स्थिति और किसानों को आ रही समस्याओं की जानकारी मौके पर ली।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री यादव ने प्रातः जलखा पहुंचकर निरीक्षण दौरे की शुरुआत की। इसके पश्चात उन्होंने योजना के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए पंप हाउस, नहरों एवं जल वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान किसानों ने सिंचाई जल की उपलब्धता, समयबद्ध आपूर्ति तथा रखरखाव से जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
निरीक्षण में बड़िया, बलकवाड़ा, बारदेवला, बैंगदा, बैंगदी, बैसरकुंड, भैसावद, भोपालपुरा, बिलवा, डाबरी, दगड़खेड़ी , दखनीपुरा, डोलानी, फाजिलपुरा, हतोला, हिरापुर, जहागीपुरा, जलखा, जोतपुरा, कातरिया, कुण्डिया, महेतपुरा, मलतार, मिर्जापुर, नारायणपुरा, नायदड़, पाटियापुरा, रामपुरा, रसवा, साईखेड़ा, सिंनगुन, सुर्वा, तितरान्या एवं मुख्तियारपुर सहित कई गांवों के ग्रामीण शामिल रहे।
इस अवसर पर श्री सचिन यादव ने नर्मदा घाटी विकास विभाग के कार्यपालन यंत्री कार्यपालन यंत्री एस.एस. अलावा, सहायक यंत्री एस.आर. डावर, अतुल तायड़े, कार्य एजेन्सी के प्रबंधक संदीप यादव एवं सुपरवाईजर लालजी भारद्वाज को निर्देशित किया कि पेटियों में शीघ्र कनेक्शन करें व टूटी पाईपलाईनों तत्काल दुरूस्त किया जावे । साथ ही लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए तथा किसानों को नियमित और पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों की कृषि उन्नति के लिए सिंचाई परियोजनाओं का सुचारु संचालन अत्यंत आवश्यक है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
श्री यादव ने कमाण्ड क्षेत्र के कृषकों से आगृह भी किया कि परियोजना के पाईप लाईनों और वाल्वों की तोड़ फोड़ व नुकसान नही करें । यह योजना आपकी अपनी है इसका उपयोग हम सब किसान भाईयों को ही लेना है । इसलिए आपसे आगृह है कि योजना में लगे उपकरणों को किसी भी प्रकार की क्षति न पहुॅचायें । साथ ही अधिकारियों और कार्य एजेन्सी के लोगों को निर्देशित किया कि दिन में 12 घण्टे योजना के माध्यम से पेटियों में पानी उपलब्ध करायें वहीं रात्रि के समय में नदी नालों और ताल तलैया को फीड करें ताकि किसानों को सिंचाई का पानी मिल सके । ग्रामीणों ने क्षेत्र में सिंचाई सुविधा को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस निरीक्षण से उनकी समस्याओं को सीधे जनप्रतिनिधि तक पहुंचाने का अवसर मिला।
सचिन यादव ने बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण
विधायक सचिन यादव ने गुरूवार एवं शुक्रवार को सिंचाई परियोजनाओं के निरीक्षण के दौरान कसरावद विधानसभा क्षेत्र में विगत दिनों हुई बेमौसम बारिश , आंधी तूफान एवं ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के खेतों में पहुॅचकर नुकसानी का जायजा लिया । श्री यादव ने तत्काल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कसरावद से दूरभाष पर चर्चा कर किसानों की फसलों का सर्वे कराकर फसल नुकसानी का मुआवजा प्रदान करने के निर्देश दिए
