Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अभिषेक शर्मा हैं 'पावरप्ले किंग', T20I में तीसरी बार किया ये कारनामा, तोड़ा रोहित और ट्रेविस का बहुत बड़ा रिकॉर्ड: NN81

 अभिषेक शर्मा हैं 'पावरप्ले किंग', T20I में तीसरी बार किया ये कारनामा, तोड़ा रोहित और ट्रेविस का बहुत बड़ा रिकॉर्ड


भारत के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने पहले 6 ओवर में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।


टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस वक्त टी20 इंटरनेशनल में बल्ले से आग उगल रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भी उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी की और सिर्फ 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक भी पावरप्ले में ही पूरा किया। इसी के साथ उन्होंने न्यूजीलैंड को कोलिन मुनरो, वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्ल्स, भारत के रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड को पीछे छोड़ दिया।


अभिषेक शर्मा ने तीसरी बार किया ये कारनामा
रोहित शर्मा, ट्रैविस हेड और कॉलिन मुनरो इन सभी खिलाड़ियों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2-2 बार पावरप्ले में अपना अर्धशतक पूरा किया है, लेकिन अभिषेक शर्मा ने तीसरी बार इस उपलब्धि को हासिल करते हुए फुल मेंबर्स नेशन के खिलाड़ी के तौर पर इतिहास रच दिया है। कीवी टीम के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अभिषेक ने 340 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। वह इस वक्त टी20 क्रिकेट के सबसे घातक बल्लेबाजों में से एक हैं।

T20I इनिंग्स में पावरप्ले में सबसे ज्यादा बार 50+ रन बनाने वाले बल्लेबाज (फुल मेंबर्स)
3 - अभिषेक शर्मा
2 - रोहित शर्मा
2 - ट्रैविस हेड
2 - कॉलिन मुनरो
2 - जॉनसन चार्ल्स
अभिषेक शर्मा ने की सूर्यकुमार यादव की बराबरी
अपनी इस पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। अभिषेक ने 9वीं बार टी20 इंटरनेशनल में 25 या उससे कम गेंद में अर्धशतक लगाया है और ऐसा करने वाले वह संयुक्त रूप से नंबर 1 बल्लेबाज बने। सूर्यकुमार यादव ने भी 9 बार ऐसा किया है। वहीं इंग्लैंड के फिल साल्ट और वेस्टइंडीज के एविन लुइस ने ये कारनामा 7-7 बार किया है।

अभिषेक और सूर्या ने मैच को बना दिया एकतरफा

भारत ने इस मुकाबले में 154 रन के लक्ष्य का पीछा आसानी से कर लिया। टीम इंडिया के लिए अभिषेक ने 20 गेंद में सात चौके और पांच छक्के से नाबाद 68 रन बनाए जबकि सूर्यकुमार ने 26 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 57 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए महज 40 गेंद में 102 रन की अटूट साझेदारी हुई और अंत में भारत ने 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अब टीम इंडिया की नजरें T20I सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes