Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

लहसुन एवं प्याज की नीलामी एवं तौल कार्य ट्रेक्टर-ट्राली के माध्यम से किया जाएगा: NN81

 

कृषि उपजों की नीलामी एवं तौल प्रक्रिया पूर्व की भाती 20 जनवरी से पुनः प्रारंभ होगी : मंडी सचिव


मंदसौर 19 जनवरी 26/ कृषि उपज मंडी समिति, मंदसौर सचिव श्री पर्वत सिंह सिसोदिया द्वारा बताया गया कि कृषि उपज मण्डी समिति मंदसौर के सभा कक्ष में मंडी के सुचारू रूप से संचालन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद श्री सुधीर गुप्ता, राज्य सभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, विधायक श्री विपिन जैन, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, मंदसौर एसडीएम श्री शिवलाल शाक्य, भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत के प्रांतिय सदस्य निमच जिला प्रभारी भंवर सिंह पंवार जिला अध्यक्ष प्रिती पाल सिंह देवड़ा जिला मंत्री मोहन लाल लोहार जिला इकाई मन्दसौर प्रचार प्रसार प्रमुख मुकेश चौधरी जाट दलोदा तहसील उपाध्यक्ष 

, दशपुर मण्डी व्यापारी संघ, दशपुर मण्डी हम्माल संघ तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। 


सर्व संबंधित कृषक बंधु, व्यापारी बंधु एवं हम्माल-तुलावटी बंधु को सूचित किया जाता हैं कि कृषि उपज लहसुन एवं प्याज की नीलामी एवं तौल कार्य ट्रेक्टर-ट्राली के माध्यम से किया जावें। एवं कृषि उपज लहसुन के हम्माली की व्यवस्था व्यापारी संघ की देख रेख में सम्पादित करवाने हेतु दशपुर मण्डी व्यापारी संघ एवं दशपुर मण्डी हम्माल संघ के पदाधिकारी आपस में आगामी दो दिवस में बैठक कर व्यवस्था की रूप रेखा तैयार कर क्रियान्वयन करेंगे। जोकि 15 फरवरी तक चालु रहेगी। उक्त व्यवस्था सफल रहने पर आगे यथावत रूप से चालु रहेगी। अन्यथा पुनः बैठक आहुत कर निर्णय लिया जायेंगा। शेष कृषि उपजों की नीलामी एवं तौल प्रक्रिया पूर्व के भाति दिनांक 20/01/2026 से पुनः प्रारंभ की जायेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes