Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

छविलाल राठिया की रिपोर्ट ⤵️⤵️⤵️⤵️*कोरबा : भैंसमा कॉलेज की डॉक्टर श्वेता: NN81

 

कोरबा: (छत्तीसगढ़) से संवाददाता -  शुक्ला को मिली डॉक्टररेट (पीएचडी) की उपाधि।* आपको बता दें कि 19 जनवरी 2026 सोमवार को कोरबा जिले की स्वर्गीय. प्यारेलाल कंवर शासकीय महाविद्यालय, भैंसमा वाणिज्य विभाग में पदस्थ सहायक प्राध्यापक डॉ. श्वेता शुक्ला ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर से (पीएचडी) की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने नाबार्ड प्रायोजित बाड़ी विकास प्रयोजना के जनजातीय परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक प्रभाव पर अध्ययन, कोरबा जिले के विशेष संदर्भ में सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। डॉ. शुक्ला ने अपना शोध कार्य ,पर्यवेक्षक डॉ. पापिया चतुर्वेदी तथा सह- पर्यवेक्षक डॉ. एच. एल. अग्रवाल के मार्गदर्शन में सम्पन्न किया। उनकी इस उपलब्धि पर स्वर्गीय. प्यारेलाल कंवर शासकीय महाविद्यालय, परिवार भैंसमा में हर्ष का माहौल है। परिवारजनों, मित्रों साथी प्राध्यापको एवं महाविद्यालय प्रबंधन ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes