लोकेशन नारायणपुर छत्तीसगढ़ संवाददाता खुमेश यादव
नारायणपुर : नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र की टीम 21.01.2026 को देहात भ्रमण और स्थायी वारंटी के वास्ते ग्राम बेचा कडेमेटा किलम में महिला प्रधान आरक्षक सुमति दुग्गा व छोटेडोंगर पुलिस स्टाफ गए हुए थे, ग्राम बेचा में लोगों को इकठ्ठा कर गाँव के हालचाल पूछें व नक्सल गतिविधियों के सम्बन्ध जानकारी लेते हुये उन गाँव के स्थायी वारंटी क़ी पता तलाश करते दरमियाँन ग्राम बेचा में एक ग्रामीण द्वारा गाँव की ही करीना कोर्राम पिता रुकधर कोर्राम उम्र 21 वर्ष जो बेचा ऊपरपारा की है जो पिछले 01 सप्ताह से बीमारी से बहुत कमज़ोर हो गयी थीं|
आर्थिक स्थिति खराब होने व हॉस्पिटल जाने के लिये साधन नहीं होने से इलाज़ कराने में असमर्थ थी इस बात क़ी जानकारी दी जब महिला प्रधान आरक्षक सुमति दुग्गा को पड़ी तो उन्होंने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मरीज़ के पास जाकर तत्काल स्वास्थ का जायजा लिया और उसकी तकलीफ को देखते हुए.अपने साथ शासकीय वाहन से प्राथमिक उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छोटेडोंगर लाकर प्राथमिक उपचार कराया ,डॉक्टर द्वारा रक्त परिक्षण करने से मलेरिया और टाइफाइड जैसे गंभीर बिमारी होना बताया तत्काल डॉक्टरो के द्वारा मलेरिया का दवाई दिये परन्तु डॉक्टर द्वारा लिखें गए |
मेडिसिन शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र में न होने से मेडिकल स्टोर से खरीदने के लिये बोला गया जिस पर बीमार से ग्रसित युवती के पास पैसे न होने आर्थिक स्थिति ख़राब होने से महिला प्रधान आरक्षक सुमति दुग्गा के द्वारा तत्काल 1500 रुपये क़ी आर्थिक मदद की इस तरह से मानवता का परिचय देते हुए उन्होंने एक मलेरिया बीमारी से जूझ रही गरीब युवती क़ी सही समय पर इलाज़ कराकरऔर आर्थिक सहयोग प्रदान की|
