संवाददाता
प्रदीप बैरागी तहसील झारड़ा
जिला उज्जैन मध्यप्रदेश
8वीं मास्टर गेम्स कबड्डी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता उज्जैन में दिनांक 09/11/2025 को संपन्न हुई इसमें झारड़ा की राइजिंग स्टार कबड्डी क्लब की बालिका कोच व सरस्वती विद्या मंदिर की खेल शिक्षिका का उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ जो दिनांक 27/01/2026 से 30/01/2026 तक पुणे महाराष्ट में आयोजित होगी ।
यह जानकारी प्राप्त होने पर महिदपुर के पूर्व विधायक श्री माननीय बहादुरसिंह जी चौहान ने दीदी को बुलाकर उनका दुपट्टे और श्रीफल से स्वागत सम्मान किया गया तथा साथ ही पुणे में अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं गयी वही राइजिंग स्टार कबड्डी क्लब के कोच श्री तुफानसिंह ठाकुर , जितेंद्र खारोल विशाल रघुवंशी , विष्णु माली व क्लब के बालक बालिकाओं द्वारा दीदी को अग्रिम बधाई शुभकामनाएं दी ।
