Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बीजापुर नगर पालिका में गरीबों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई: अमीरों के अवैध कब्जों पर कब चलेगा बुलडोजर? – विजय झाड़ी: NN81


 17 जनवरी 2026

स्थान: बीजापुर, छत्तीसगढ़

जिला संवाददाता रवि गांधरला 


छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में भाजपा की डबल इंजन सरकार के तहत चल रही अमानवीय कार्रवाई का तीव्र विरोध करते हुए जनता कांग्रेस जे छत्तीसगढ़ के नेता श्री विजय झाड़ी ने आज एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि न्यू बस स्टैंड के पीछे चट्टानपारा इलाके में गरीब, नक्सल पीड़ित और DRG दंपत्ति सहित 55 से 75 परिवारों के मकानों पर नगर पालिका बीजापुर द्वारा अचानक बुलडोजर चला दिया गया। इन परिवारों को बिना नोटिस या वैकल्पिक व्यवस्था के खुले आसमान तले, कड़ाके की ठंड में पॉलिथीन के टेंट में रात गुजारने को मजबूर होना पड़ा। महिलाएं और बच्चे रोते हुए पूछ रहे हैं – हम अब कहां जाएंगे?

जेसीजी जे के नेता विजय झाड़ी ने सवाल उठाया कि “क्या बीजापुर नगर पालिका में अवैध अतिक्रमण हटाने का यह अभियान केवल गरीबों, मजदूरों और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के गरीब परिवारों तक ही सीमित है? क्या अमीरों, प्रभावशाली लोगों या भाजपा और कांग्रेस से जुड़े व्यक्तियों के बड़े-बड़े अवैध निर्माणों और सार्वजनिक भूमि पर कब्जों पर भी कभी बुलडोजर चलेगा?”

उन्होंने आगे कहा, “भाजपा की डबल इंजन सरकार का असली चेहरा अब सबके सामने आ चुका है – यह सरकार केवल गरीबों को प्रताड़ित करने, उनकी छत छीनने और उन्हें बेघर करने के लिए बनी है। जहां गरीबों के छोटे-छोटे टिनशेड और झोपड़ियों पर बुलडोजर बिना दया के चलाया जा रहा है, वहीं अमीरों के बड़े अवैध कब्जों पर प्रशासन की आंखें क्यों बंद रहती हैं? यह स्पष्ट रूप से दोहरी नीति और वर्ग भेदभाव है।” जेसीसीजे के नेता झाड़ी ने मांग की कि, प्रभावित सभी परिवारों को तत्काल वैकल्पिक आवास और मुआवजा दिया जाए। और अतिक्रमण के नाम पर मकानों को तोड़ना तत्काल बंद करे। अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान पारदर्शी, निष्पक्ष और कानूनी प्रक्रिया के तहत हो।प्रशासन उन सभी प्रभावशाली व्यक्तियों के अवैध निर्माणों की भी जांच करे और आवश्यक कार्रवाई करे, जिन्हें अब तक छूट मिली हुई है। जेसीसीजे के नेता विजय झाड़ी ने अपने बयान में यह भी कहा कि “यह कार्रवाई गरीबों के खिलाफ नहीं, बल्कि गरीबों के साथ अन्याय है। हम ऐसी क्रूरता को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे और न्याय के लिए हर मंच पर आवाज उठाते रहेंगे।” 


विजय झाड़ी

नेता जेसीसीजे बीजापुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes