Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कड़ाके की सर्दी के चलते जिरौली के ग्राम प्रधान मनोज चौहान ने गरीबों को 550 कंबल वितरित किए जहां लोगों के चेहरे पर मुस्कान नजर आई: NN81

 

लोकेशन मैनपुरी 

नेत्रपाल श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ मैनपुरी 

 

जनपद मैनपुरीबिछवां।जनवरी माह में सर्दी अपना पूरा कहर दिखाने लगी है। सर्दी के सितम से लोग परेशान होने लगे हैं। किसी भी गांव में कोई भी व्यक्ति सर्दी से परेशान ना हो। जिसके चलते बिछवां क्षेत्र के गांव जिरौली में ग्राम प्रधान मनोज चौहान ने गरीबों को कम्बल वितरित किये है। कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे खिल गये।


 विकास खण्ड सुल्तानगंज की ग्राम पंचायत जैली जिरौली के ग्राम प्रधान मनोज चौहान और पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव चौहान ने सर्दी से बचने के लिये ग्राम पंचायत के बुजुर्गों और असहायों से मुलाकात की। ग्राम प्रधान मनोज चौहान ने कहा कि कोई भी व्यक्ति सर्दी से परेशान नहीं होगा यह हमारी जिम्मेदारी है। पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव चौहान ने कहा है कि वृद्धजनों को कंबल मिलते ही उनके चेहरों पर खुशी की लहर देखी गई। ग्राम प्रधान के इस सराहनीय कार्य की लोग प्रंशसा कर रहे है।


फोटो परिचय:-

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes