नौरोजाबाद// उमरिया
मदनलाल बर्मन की रिपोर्ट
अखिल भारतीय महाराणा क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान पर दिनांक 19 जनवरी 2026 को समय सायं 6:00 बजे मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने वाले, महान शूरवीर मेवाड़ रत्न वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की पावन पुण्यतिथि बड़े हर्ष उल्लास के साथ क्षेत्र के सभी राजपूत क्षत्रिय बन्धुओं ने मनायाl सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर श्रीफल, पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र के प्रति उनके त्याग, वीरता, उनकी दृढ़ शक्ति को याद किया गयाl तत्पश्चात दिव्य जोत के साथ पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि दी गईl
गौरतलब है आज पूरा राष्ट्र उनकी वीरता की गौरव गाथा को नमन कर रहा हैंl इस राष्ट्र और धर्म के लिए अपने भारत भूमि को मुगल अक्रांतायों से मुक्त करने के लिए अपने जीवन को भली भांति अपना पूरा जीवन संघर्ष कर अधीनता स्वीकार न करने की प्रेरणा थी। मातृभूमि की रक्षा के लिए घास की रोटियां स्वीकार करने वाले, लेकिन पराधीनता नहीं ऐसे महान शूरवीर उनका त्याग और बलिदान हमें सदैव राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
हमें यह ज्ञात होता है संघर्ष भरा जीवन में एक सीख मिलती हैl स्वाभिमान से बड़ा कोई धर्म नहीं होताl जिन्होंने अपने आत्मसम्मान के लिए संघर्ष भरा जीवन सभी कार्य कियाl
ऐसे महा पराक्रमी को सादर श्रद्धांजलि दी गईl
प्रमुख रूप से उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी श्री ध्यान सिंह राजपूत जी, अखिल भारतीय महाराणा क्षत्रिय महासभा जिला सोशल मीडिया ललन सिंह राजपूत, खेमचंद सिंह राजपूत,संतोष सिंह राजपूत, राजेंद्र सिंह राजपूत,अजय सिंह राजपूत, भैया लाल सिंह राजपूत, केपी सिंह राजपूत, अंकुश सिंह राजपूत जी सहित अन्य जेस्ट श्रेष्ट पदाधिकारी एवं युवा समिति उपस्थिति रही।
