न्यूज़ नेशनल 81
पिड़ावा तहसील से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम
पिड़ावा। नगर स्थित श्री हनुमान मंदिर के विकास एवं सौंदर्यीकरण को लेकर श्री हनुमान मंदिर विकास समिति के सदस्यों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मंदिर परिसर के समग्र विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक कार्य करवाने की मांग की गई।
समिति सदस्यों ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, छायादार स्थान, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं का विकास आवश्यक है। इसके साथ ही मंदिर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की मांग भी की गई।
उपखंड अधिकारी ने समिति सदस्यों को मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान श्री हनुमान मंदिर विकास समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित
