Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कपकपाती ठंड में गरीबों के मसीहा बनीं समाजसेविका श्रीमती गीता देवी राजपूत, अपने आवास पर किया कंबल वितरण: NN81




 खबर औरैया से 

संवाददाता – सुभाष चन्द्र राणा

NEWS NATION 81


औरैया जनपद की ग्राम पंचायत फफूंद देहात के ग्राम नरिया पुरवा में कड़ाके की ठंड के बीच समाजसेविका श्रीमती गीता देवी राजपूत ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए अपने आवास पर गरीब, बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।

उल्लेखनीय है कि श्रीमती गीता देवी राजपूत, अनिल कुमार राजपूत (SOG प्रभारी, गाजियाबाद) की माता हैं।

समाजसेविका श्रीमती गीता देवी राजपूत प्रत्येक वर्ष सर्दी के मौसम में कंबल वितरण का कार्य निरंतर करती आ रही हैं। उनके दरवाजे से कोई भी बेसहारा गरीब मजलूम खाली हाथ नहीं लौटता। वे गरीबों के दर्द को भली-भांति समझते हुए स्वयं जरूरतमंदों को ढूंढ-ढूंढ कर सहायता प्रदान करती हैं।

जानकारी के अनुसार, समाजसेविका द्वारा एक दर्जन से अधिक गांवों में गरीबों को कंबल वितरित किए गए हैं। इसके साथ ही वे बेसहारा एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की आर्थिक सहायता करने में भी कभी पीछे नहीं रहतीं।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान आनंद राजपूत (उत्तर प्रदेश पुलिस, थाना मल्लावां, जनपद हरदोई), तेज सिंह, राजकुमार, रमेश चन्द्र, सुनील कुमार राजपूत, महावीर राजपूत, प्रमोद कुमार, रामवीर सहित अन्य सहयोगी व ग्रामीणजन मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने समाजसेविका के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए उन्हें गरीबों का सच्चा मसीहा बताया।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes