Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नन्हे बच्चों के लिए एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता : NN81


मोदी ग्राउंड सेंटर की टीमों का रहा दबदबा


भीलवाड़ा = शहर विधायक अशोक कोठारी की अनूठी पहल “खेलेंगे तो खिलेंगे भीलवाड़ा” के अंतर्गत विधायक खेल विकास योजना के समर्थन में तथा जवाहर फाउंडेशन के सहयोग से समाजसेवी उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला के जन्मदिवस के अवसर पर नन्हे बच्चों के लिए एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता स्थानीय एसएमएम गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड में संपन्न हुई।

आयोजक सचिव एवं फुटबॉल कोच महेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में विधायक खेल विकास योजना के 6 सेंटरों की कुल 12 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मोदी ग्राउंड सेंटर की दोनों टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने दबदबा बनाए रखा।

प्रतियोगिता का शुभारंभ जवाहर फाउंडेशन के रजनीश वर्मा एवं लोकेंद्र पांडया द्वारा फुटबॉल को किक मारकर किया गया। आयोजन के दौरान बच्चों के लिए फुटबॉल मैचों के साथ-साथ दौड़, रस्साकशी एवं हूला हूप प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिससे पूरे मैदान में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

फुटबॉल प्रतियोगिता में रौनक, तेज सिंह, ध्रुव, मोहित एवं राघव ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।

समापन समारोह में विधायक प्रतिनिधि बाबूलाल टांक, कमल कोठारी, दिलीप सोनी,फुटबॉल कोच मिथिलेश, विधायक खेल विकास योजना की प्रशिक्षक मनीषा सोलंकी, कोमल शर्मा, पलक राजपूत एवं दिनेश सोलंकी ने बच्चों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

अंत में खेल विकास योजना के संयोजक अजीत जैन एवं विवेक नीमावत ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes