नल जल योजना की टंकी बनी तालाब की नहर के बीच दूषित पानी जा रहा पानी की टंकी के अंदर।
मामला है पोहरी तहसील के पुरा ग्राम का जहां नल जल योजना के तहत पीने के पानी की टंकी को तालाब की नहर के बीच बना के भागे ठेकेदार जिस से दूषित पानी टंकी मै जा रहा ओर गंदगी गांव की गलियां मै बह रही। अगर जल्द ही कारवाही नहीं की गई तो इंदौर दूषित पानी कांड का दूसरा नजारा देखने को मिलना तय है।
सवाल यह है कि शासन अंधा हो चुका है अगर अंधा नहीं होता तो पानी की टंकी की जगह नहर के बीच नहीं होती ठेकेदार को भुगतान करने वाला इंजीनियर मुख्य दोषी है अब देखना है कि कारवाही होती है या नहीं।
इस पर sdm पोहरी अनुपम शर्मा ने एक्शन लेते हुए कहा कि उस पानी की टंकी को आज ही बंद कर कारवाही की जायेगी और phe विभाग के अधिकारियों को तुरंत वहां भेजता हूं उसे पास नहीं किया जाएगा।
