खरगोन, कसरावद
खरगोन जिले से संवाददाता अजीज सूफी
· स्थाई वारंटी तामीली विशेष अभियान के तहत कसरावद पुलिस को मिली सफलता
· 01 स्थाई वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता
·
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग जी के द्वारा स्थाई वारंट तामीली हेतु विशेष अभियान दिनांक 01.01.26 से 31.01.26 तक चलाया जा रहा है तथा अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक स्थाई वारंट तामील करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल जिला खरगोन के द्वारा जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) व थाना प्रभारियों को स्थाई वारंट तामील करने हेतु निर्देशित किया गया था। उपरोक्त निर्देशों के पालन में श्रीमान एसडीओपी महोदय श्वेता शुक्ला अनुविभाग मण्डलेश्वर के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन थाना प्रभारी कसरावद को 01 स्थाई वारंटी को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर से किया गिरफ्तार।
कार्यवाही की विवरण – पुलिस थाना कसरावद पर स्थाई वारंटी दिलीप पिता औंकार जाति मानकर उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम कवड़ी चौकी खामखेड़ा थाना कसरावद की तलाश लगातार की जा रही थी किन्तु वारंटी के संबंध में कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हो रही थी बाद दिनांक 10.01.26 को विश्वसनीय मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन थाना प्रभारी कसरावद एवं चौकी प्रभारी सउनि शत्रुघ्न देशमुख के द्वारा त्वरित कार्यवाही की योजना बनाकर पुलिस टीम तैयार कर रवाना की गई बाद स्थाई वारंटी को पकड़ने में सफलता मिली, वारंटी नकबजनी के प्रकरण में काफी समय से फरार चल रहै थे तथा माननीय न्यायालय में पेशी दिनांक को उपस्थित नहीं हो रहा था। स्थाई वारंटी को पंचानों के समक्ष विधिवत गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय जेएमएफसी न्यायालय कसरावद में पेश किया गया।
गिरफ्तार स्थाई वारंटी का नाम व पता
दिलीप पिता औंकार जाति मानकर उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम कवड़ी चौकी खामखेड़ा थाना कसरावद
सराहनीय कार्य – उक्त प्रकरण मे अनुविभागीय अधिकारी मण्डलेश्वर श्रीमान श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में चौकी प्रभारी खामखेड़ा सउनि शत्रुघ्न देशमुख, सउनि जोगेन्द्र पटीदार, आर.83 संदीप भिंडे, आर.460 राकेश चौहान का विशेष योगदान रहा।
