राजस्थान
रिपोर्टर - मीठालाल गुर्जर
राजसमंद,
7 आरोपियों को किया कोर्ट में पेश, 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।
राजसमंद जिले की खमनोर थाना पुलिस ने ग्राम गांवगुड़ा स्थित चमत्कार चौराहा पर 6 जनवरी को दिनदहाड़े हुए हिम्मत सिंह हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार सभी सात आरोपियों को रविवार को विशेष न्यायालय में पेश किया। जहां से सभी आरोपियों को 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। आपको बता दें कि पुलिस ने कालू सिंह, हमेर सिंह, नाथू सिंह, किशन सिंह, प्रकाश सिंह, हिम्मत सिंह और प्रेम सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है की इस प्रकरण में एक नामजद आरोपी फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी है। पुलिस ने गुरुवार को सभी आरोपियों से घटनास्थल का मौका मुआयना भी करवाया था।
खमनोर थानाधिकारी नरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि मंगलवार को सरवडियों की भागल निवासी हिम्मत सिंह (29) गांवगुड़ा स्थित चमत्कार चौराहे पर बोलेरो में सवार होकर पहुंचा था तभी पीछे से आई एक काले रंग की स्कॉर्पियो में आए कालू सिंह (26), हमेर सिंह (32), नाथू सिंह (35), किशन सिंह (27), प्रकाश सिंह और हिम्मत सिंह ने उसे घेर कर हमला कर दिया।
आरोपियों ने धारदार हथियारों से हिम्मत सिंह पर बेरहमी से हमला कर दिया। करीब 3 मिनट तक लगातार वार किए गए। सिर पर तलवार लगते ही हिम्मत सिंह मौके पर ही ढेर हो गया। वारदात के बाद आरोपी उसे तड़पता छोड़कर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों और साथियों ने गंभीर रूप से घायल हिम्मत सिंह को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस प्रकरण की जांच करते हुए 6 हमलावर और उनके सहयोगी प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। जिनको रविवार को कोर्ट में पेश किया गया।
