NEWS NATION 81
Report.by- gajendra patel
Lokeshion- jila mandla
अजगर दादर पर्यटक केन्द्र में अनुभूति कैंप का आयोजन,120 बच्चों ने प्राकृतिक के महत्व को जाना ..
वन विभाग की ओर से आयोजित अनुभूति कैंप. का आयोजन जगमडण्ल परिक्षेत्र के ककैया बीट अंतर्गत अजदर दादर पर्यटन केन्द्र में आयोजित किया गया। इस दौरान बिछिया विकासखंड के .आधा दर्जन से अधिक 120 स्कूली बच्चों ने कैंप में शामिल होकर सहभागिता निभाई। यहां बच्चों को प्राकृतिक को बड़े ही करीब से जानने का अवसर भी प्राप्त हुआ। कैंप में चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई ।
जानकारी के अनुसार पूर्व सामान्य वन मंडल के जगमडल परिक्षेत्र अंजनियां अंतर्गत ककैया बीट अजगर दादर में शुक्रवार को अनुभूति कैंप का वृहद् आयोजन किया गया। इस अनुभूति कैंप कार्यक्रम में बिछिया विकासखंड के शा. उच्च माध्य विद्या औरई, माध्यमिक शाला घोंट, माध्यमिक शाला चांगरियां,और माध्यमिक विद्या. मानिकपुर के करीब 120 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता निभाई। पर्यटन केन्द्र मेें पहुंचे विद्यार्थियों को रेंजर लतिका तिवारी उपाध्याय की उपस्थिति में प्राकृतिक को करीब से जानने का मौका मिला l विभाग द्वारा जल संरक्षण संवर्धन पर चर्चा करते हुए उनके महत्व के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। इस बीच बच्चों के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान देखने को मिली।
क्यूआर कोड स्केन करते ही बोलने लगा पेड़
अनुभूति कैंप के दौरान ही बच्चों को रोमांच तब बढ गया,जब वन विभाग के अधिकारी द्वारा बीट क्षेत्र पर लगे एक पेड पर बारकोड स्कैन करते ही पेड खुद अपने बारे में जानकारी देने लगा. यहां बच्चों को पेड़ की उम्र ,प्रकार,विशेषता सहित लाइफ रेंज सहित रोचक जानकारी को जानने में मागदर्शन मिला। रेंजर लतिका तिवारी ने बताया कि कैंप का उद्देश्य बच्चों को जंगल का नेंचर से जोडते हुए उन्हें प्राकृतिक संरक्षण और वाइल्ड लाईफ से जोडना था
