Report. by-gajendra patel
Lokeshion- jila mandla
अंजनियां के नेशनल हाईवे में घटना, चालक -परिचालक जिला अस्पताल में भर्ती ..
नेशनल हाईवे 30 में रायपुर से मंडला की ओर आ रहा ट्रक अंजनिया बड़े घाट में उतरते दौरान अनियंत्रित होकर पुलिया से जा नीचे गिरा l इस हादसे में ट्रक के चालक परिचालक घंटो केबिन में फंसे रहेl सूचना के बाद मौके पर पहुंची अंजनियां पुलिस,एसडीआरएफ हाईवे हेल्पलाइन 1033 की टीम ने चालक परिचालक को 7 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला हैl इसके बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है l जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे 30 में अंजनिया मेढाताल बड़े घाट के नीचे शनिवार की देर रात करीब 2:00 बजे रायपुर से जबलपुर की ओर जा रहा लोहे से लोड ट्रक तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर पुलिया से जा नीचे गिरा l हादसा इतना भयाभय था कि ट्रक पलटते ही पहिए ऊपर की ओर आ गए और ट्रक के चालक परिचालक दोनों फंसे गए l इस हादसे की सूचना अंजनियां पुलिस को दी गईं, मौके पर एएसआईं राजेश सराठे, प्रधान आरक्षक उत्तम गोठारिया, आरक्षक सुनील, मेजर पंचेश्वर, अलावा हाईवे हेल्पलाइन नंबर 1033 की मदद से घटना के दौरान रात से ही रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया था, जिसमें चालक परिचालक को निकलना मुश्किल हो रहा था l इसके लिए मंडला से एसडीआरएफ की टीम बुलवाई गईl जहाँ ट्रक में फंसे रहे चालक परिचालक को ट्रक के केबिन से एसडीआरएफ की टीम के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद तकरीबन सुबह 8:30 बजे बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल रेफर किया गया हैl घटना में ट्रक ड्राइवर सौरभ यादव (20) वर्ष और ट्रक क्लीनर अंजू यादव (40 )वर्ष को गंभीर चोटें आई है l
इधर रेस्क्यू,उधर इलाज-
हादसे में पुलिया से नीचे गिरा ट्रक को पलटने के बाद ट्रक के केबिन में फंसे चालक परिचालक को निकालने में एसडीआरएफ हाईवे हेल्पलाइन और स्थानीय पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी है l यहां जेसीबी का सहारा लेकर केबिन को बाहर की तरफ खींचा,और धीरे-धीरे करके ग्राइंडर आरा मशीन का उपयोग लेकर चालक परिचालक को बाहर निकाला गया l इस बीच घंटो समय लग गए l रेस्क्यू के दौरान ट्रक के चालक परिचालक की जान बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मेहनत की हैl यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंजनिया की ओर से फार्मासिस्ट अन्य स्टाफ के द्वारा ग्लूकोज की बोतल और अन्य इलाज मुहैया मौके पर चालक परिचालक को देते रहा गया l
दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया-
गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को अंजनिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। ट्रक ड्राइवर सौरभ यादव (20) और क्लीनर अर्जुन यादव (40) को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल मंडला रेफर कर दिया गया है। अंजनिया पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है l
