Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सिराली थाना क्षेत्र में चला वाहन चेकिंग अभियान, हेलमेट पहनने वालों का फूलमाला से सम्मान: NN81

 


 संवाददाता अनिल मालवीय सिराली जिला हरदा एमपी से

हरदा जिले के थाना सिराली   मे/सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से थाना सिराली पुलिस द्वारा विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक हरदा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन तथा एसडीओपी अनुभाग खिरकिया के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।

थाना प्रभारी सिराली सीताराम पटेल के नेतृत्व में थाना स्टाफ द्वारा दिनांक 30 जनवरी 2026 को क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच की गई और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया गया।

अभियान की खास बात यह रही कि हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले जिम्मेदार वाहन चालकों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। पुलिस द्वारा इस सकारात्मक पहल के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया कि नियमों का पालन न केवल अनिवार्य है बल्कि जीवन रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक भी है।

पुलिस टीम ने वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा, शराब पीकर वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही “राहवीर योजना” के बारे में विस्तार से बताया गया, जिसमें सड़क दुर्घटना के घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिकों को सम्मान और प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है।

पुलिस ने लोगों को समझाइश दी कि सड़क पर लापरवाही न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है। नियमों का पालन कर ही सुरक्षित यात्रा संभव है।

थाना सिराली पुलिस की इस पहल की आम नागरिकों ने सराहना की और भविष्य में भी यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। अभियान के माध्यम से क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बना और लोगों में जागरूकता बढ़ी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes